(1).एफिल टोवर 1. "एफ़िल टॉवर की रचना गुस्ताव एफ़िल के द्वारा की गई है और उन्हीं के नाम पर एफ़िल टॉवर का नामकरण हुआ है।" 2. "अ...
(1).एफिल टोवर
1."एफ़िल टॉवर की रचना गुस्ताव एफ़िल के द्वारा की गई है और उन्हीं के नाम पर एफ़िल टॉवर का नामकरण हुआ है।"
2."अपने निर्माण के 41 सालों तक यह आदमी के द्वारा बनाया गया सबसे ऊंचा टावर था। जबकि 1930 में न्यूयॉर्क के क्रिसलर बिल्डिंग ने इसकी जगह ले ली।"
3."एफ़िल टाॅवर मेटल से बना हुआ है इसलिए यह सर्दियो में 6 इंच तक सिकुड़ जाता है।"
4."एफ़िल टाॅवर को अब तक कुल 25 करोड़ लोग देख चुके हैं। और हर साल इसे देखने के लिए 70 लाख लोग आते है।"
5."इसे 1889 में फ्रांस की क्रांति के 100 साल पूरे होने के मौके पर बनाया गया था।"
6."एफ़िल टाॅवर पर 10 हाथियो के वजन के बराबर पेंट किया जाता है।"
7."हर रात को अंधेरा होने के बाद १ बजे तक (और गर्मियों में २ बजे तक) एफ़िल टावर को रोशन किया जाता है ताकि दूर से भी टाॅवर दिख सके।"
8."एफ़िल टावर की ऊंचाई 300 मीटर यानी 984 फीट है। हालांकि इसके एंटीना की लंबाई जोड़ने पर यह 334 मीटर हो जाता है।"
9"अगर आज के समय में Eiffel Tower को बनाया जाता तो इस पर 31 मिलियन डाॅलर का खर्च आता।"
(2).कूतुब मीनार
1."जिस महान सम्राट के दरबार में महान गणितज्ञ आर्य भट्ट, खगोल शास्त्र एवं भवन निर्माण विशेषज्ञ वराह मिहिर हुए। ऐसे राज के राज्य काल में जिसमें लौह स्तंम्भ स्थापित हुआ तो क्या जंगल में अकेला स्तंम्भ बना होगा? निश्य ही आसपास अन्य निर्माण भी हुए होंगे।"
2."इसका सबसे बड़ा सबूत पास में ही खड़ा लौह स्तंम्भ है जिस पर ब्राम्ही भाषा में लिखा हुआ है कि गरूड़ ध्वज सम्राट चन्द्र गुप्त विक्रमादित्य (380-414 ईसवी) द्वारा स्थापत किया गया।"
3."मीनार, चारों ओर के निर्माण का ही भाग लगता है, अलग से बनवाया हुआ नही लगता, इसमें मूल रूप में सात मंज़िले थी। सातवीं मंज़िल पर ब्रम्हां जी की हाथ में वेद लिए हुए मूर्ति थी जो तोड़ दी गई , छटी मंज़िल पर विष्णु जी की मूर्ति के साथ कुछ निर्माण थे वे भी हटा दिए होंगे।"
4."वराहमिहिर ने मीनार यानि स्तम्भ के चारों और नक्षत्रों के अध्ययन के लिए 27 कलापूर्ण परिथयों का निर्माण करवाया था। इन परिथ्यों पर हिंदू देवी देवताओं के चित्र बने हुए थे। इन्हीं 27 परिथ्यों को तोड़कर कुतुबमीनार पर लिख दिया गया कि कुतुबद्दीन ने 27 मंदिरों को तोड़ा।"
5."हिंदू पक्ष के अनुसार वराहमिहिर जो सम्राट चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के नवरत्नों में एक और खगोलशास्त्री थे उन्होंने इस मीनार का निर्माण करवाया था। इस का वास्तविक नाम विष्णु स्तंभ है।"
6."मीनार के पास ही चौथी सताबदी में बना लौह स्तंभ है जिसे गुप्त वंश के चंद्रगुप्त द्वितीय द्वारा विष्णु ध्वजा के रूप में विष्णु पद पहाड़ी पर निर्मित किया गया था।"
7."ऐसा माना जाता है कि इस मीनार के निर्माण में जो पत्थर तथा अन्य सामग्री उपयोग की गई थी वह 27 हिंदू मंदिरों को तोड़ कर बनाई गई थी। लेकिन मीनार पर केवल ऐसा लिखा है कि कुतुबद्दीन ने 27 मंदिर तोड़े थे, उसने मीनार बनाई थी ऐसा नही लिखा।"
8."कुतुब मीनार लाल और हल्के पीले पत्थर से बनाई गई है। इस पर कुरान की आयते लिखी गई हैं।"
9."ऐसी कहा जाता है कि क़ुतुब मीनार का प्रयोग पास बनी मस्जिद की मीनार के रूप में होता था और यहाँ से अज़ान दी जाती थी। लेकिन यदि कोई कुतुब मीनार के बिल्कुल ऊपर खड़ा हो कर पूरी शक्ति लगाकर चिल्लाए भी तो उसकी आवाज़ बड़ी मुश्किल से कोई सुन पाएगा।"
10."सन 1505 में कुतुब मीनार भूकंप से क्षतिग्रस्त हो गई थी तब सिकंदर लोधी द्वारा इसकी मरम्मत करवाई गई।"
11."ऐसा कहा जाता है कि कुतुबद्दीन ऐबक ने कुतुब मीनार का निर्माण 1193 में शुरू करवाया था। वह केवल पहली मंज़िल ही बना सका था। उसके बाद दिल्ली के सुलतान बने इल्तुतमिश ने इस की तीन मंज़िलों का निर्णाण करवाया। इसके बाद 1368 में फीरोजशाह ने 5वीं और आखरी मंज़िल बनवाई।"
12."कुतुब मीनार के आधार का व्यास 14.3 मीटर है जो शिखर पर जाकर मात्र 2.75 मीटर रह जाता है।"
13."कुतुब मीनार भारत की राजधानी दिल्ली के दक्षिण में महरौली भाग में स्थित है। ईंटों से बनी दुनिया की यह सबसे ऊँची मीनार है जिसकी ऊँचाई 72.5 मीटर जा 237.86 फुट है।"
(3).चीन की दीवार
1."कहते है कुंभलगढ़ की दीवार के निर्माण का काम बंद होने का नाम ही नही ले रहा था। अंततः वहां देवी को प्रसन्न करने के लिए संत की बलि दी गई तब जाकर इस दीवार का निर्माण पूरा हुआ।"
2."चीन की दीवार पर सिर्फ 5 घोड़सवार ही बगल-बगल में चल सकते हैं पर कुंभलगढ़ की दीवार पर 10 घोड़े बगल-बगल में चल सकते हैं।"
3."कुंभलगढ़ किले की सुरक्षा दीवार की लंम्बाई 36 किलोमीटर है। चीन की दीवार से 588 गुना छोटी होने के बावजूद भी यह दूनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार है।"
4."इस दीवार को बनाने में जो मजदूर लगे थे, उनमें से जो कठोर श्रम नही कर रहे थे उन्हें इस दीवार में ही दफना दिया जाता था। इस लिए इस दीवार को दूनिया का सबसे लंम्बा कब्रिस्तान भी कहते हैं।"
5."यह दीवार लगभग 6400 किलोमीटर लंबी है। यह दीवार इतनी बड़ी है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।"
6."यह दीवार हमेशा सुरक्षित और अजेय नही रह सकी। कई बार हमलावों ने इस पर विजय प्राप्त की और इस दीवार को तोड़ा। सन् 1211 मे चंगेज़ खां इस दीवार को तोड़कर चीन आया था।"
7."भले ही इस विशाल दीवार का निर्माण विदेशी हमलावरों को रोकने के लिए हुआ था परन्तु सदियों तक इसका उपयोग परिवहन, माल तथा लम्बी यात्रा के लिए भी होता रहा।"
8."इस दीवार को चीन के लोग ‘वान ली छांग छंग’ कहते है जिसका अर्थ है चीन की लंबी दीवार।"
9."दीवार की चौड़ाई इतनी रखी गई कि 5 घुड़सवार या 10 पैदल सैनिक बगल-बगल में गश्त लगा सकें।"
10."इसमें दूर से आते शत्रुओं पर निगाह रखने के लिए निरीक्षण मीनारे भी बनाई गई।"
11."चीन की दीवार की ऊँचाई हर जगह एक जैसी नही है। कुछ जगह तो 8-9 फुट ही ऊँची है। इसकी सबसे ज्यादा ऊँचाई 35 फुट है।"
12."एक अनुमान के अनुसार इस दीवार को बनाने के लिए 20 से 30 लाख लोगो ने अपना जीवन लगा दिया।"
13."इस दीवार के कुछ हिस्से आपस में जुड़े हुए नहीं है। यदि इसके सभी हिस्सों को आपस में जोड़ दिया जाए तो दीवार की लंम्बाई 8848 किलोमीटर तक पहुँच जाएगी।"
14."चीन की महान दीवार पत्थर और मिट्टी से बनी हुई है जिसे चीन के विभिन्न शाशको द्वारा उत्तरी हमलावरों से सुरक्षा के लिए 5वी सदी ईसा पूर्व से लेकर 16वी सदी तक बनवाया गया।"
15."कुतुब मीनार भारत की राजधानी दिल्ली के दक्षिण में महरौली भाग में स्थित है। ईंटों से बनी दुनिया की यह सबसे ऊँची मीनार है जिसकी ऊँचाई 72.5 मीटर जा 237.86 फुट है।"
(4).ताजमहल
1."बुलंदशहर के एक मजदूर ने अपनी पत्नी की याद में ताजमहल की नकल बनाने का प्रयास किया है। हांलाकि अपनी गरीबी के कारण वह इसे पूरा नही बना सका।"
2."क्या आपको पता है शांहजहां ताजमहल जैसी ही एक काली इमारत बनाना चाहता था जिससे वे ताजमहल की खुबसुरती को देख सके। पर शाहजहां को जब उसके बेटे औरंगजेब ने कैद कर लिया तो उसका ये सपना बस सपना ही रही गया।"
3."ताजमहल को देखने हर साल 40 लाख लोग आते हैं। इस में से 70 फीसदी ही भारतीय होते हैं।"
4."ताजमहल को जाने वाले मुख्य मार्गों के बीच जो फव्वारे लगे है वह किसी पाइप से नही जुड़े हुए अपितु हर फव्वारे के नीचे तांबे का एक टैंक है। यह सभी टैंक एक ही समय पर भरते है और दबाब बनने पर एक साथ ही पानी छोड़ते हैं।"
5."जब ताजमहल बनाया गया था तो इस पर लगभग 3 करोड़ रूपए खर्च हुए थे। उस समय के तीन करोड़ आज के 63 अरब 77 करोड़ के बराबर हैं।"
6."ताजमहल को 28 तरह के कीमती पत्थरों से सजाया गया था जो कई देशों से लाए गए थे। इन वेश-कीमती पत्थरों को अंग्रेजों ने निकाल लिया था।"
7."ताजमहल यमुना नदी के किनारे बना हुआ है। ताजमहल का आधार एक ऐसी लकड़ी पर बना हुआ है जिसे मजबुत बनाए रखने के लिए नमी की आवश्यकता होती है। इस नमी को पास में बहने वाली यमुना नदी ही बनाए रखती है।"
8."दूसरे विक्ष्व युद्ध, 1971 के भारत-पाक युद्ध और 9/11 के बाद ताज महल की सुरक्षा के लिए इसके गुंबद के चारों ओर बांस का सुरक्षा घेरा बनाकर इसे हरे रंग की चादर के साथ ढ़क दिया गया था ताकि यह दुश्मनों की नजरों से बचा रहे।"
9."यह चारों मीनारे 41.6 मीटर ऊँची हैं और इन्हें बाहर की ओर हल्का सा झुकाव दिया गया है ताकि यह मीनारें भुकंप जैसी आपदा में मक़बरे पर न गिरकर बाहर की ओर गिरें।"
10."ताजमहल के हर नीव वाले कोने में एक-एक मीनार है। यह चारों मीनारे मक़बरे को संतुलन देती हैं।"
12."ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरू होकर 1653 तक चला। इस तरह ताज महल बनने में 22 साल लगे। भारत के इलावा फारस और तुर्की के मज़दूर भी थे।"
13."क्या आप जानते है कि ताजमहल को शांहजहां ने बनवाया था, इस बात का कोई सबूत मौजूद नहीं है।"
(5).मिस्त्र के पिरामिड
1."एक प्रयोग के दौरान कुत्तों को चौकोर, गोल और पिरामिड के आकार के घरों में रखा गया। प्रयोग के बाद यह पाया गया कि पिरामिड के आकार के घरों में रहने वाले कुत्ते अधिक आज्ञाकारी, और समझदार निकले और उनकी सेहत भी अच्छी हो गई।"
2."घाव छाले, खरोच आदि पिरामिड के अंदर बैठने से बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं।"
3."पिरामिड के अंदर बैटने से सिर दर्द एवं दांत दर्द से छुटकारा मिल जाता है।"
4."वैज्ञानिक प्रोयोगो द्वारा यह प्रमाणित हो गया है कि पिरामिड के अंदर विलक्षण किस्म की उर्जा तरंगे लगातार काम करती रहती है जो सजीव और निर्जाव दोनो ही प्रकार की वस्तुओं पर प्रभाव डालती हैं। वैज्ञानिक इसे ‘पिरामिड पॉवर’ कहते है।"
5."‘ग्रेट पिरामिड’ के केंद्र में राजा खुफु के शरीर को छोड़कर क्या है यह अब तक पता नही चला। एक फ्रांसीसी वास्तुविद पीयरे ने दावा किया है कि 4500 साल पहले बने इस पिरामिड के केंद्र में दो कमरे स्थित हैं। इन कमरों में फर्चीनर लगे हुए जो राजा खुफु के शरीर को रखने के बाद लगाए गए।"
6."‘ग्रेट पिरामिड’ के भीतर का तापमान हमेशा 20 डिग्री सेल्सियस के बराबर रहता है, चाहे बाहर का तापमान कितना भी हो।"
7."पिरामिडों को बनाने वाले पत्थरों को आपस में इस तरह से फिट किया गया कि उनमें से किसी दो की बीच एक ब्लेड भी नही घुसाई जा सकती।"
8."क्या आप जानते हैं इन पिरामिडो को बनाने की तकनीक के बारे में अब तक कुछ भी पता नही चला है। वैज्ञानिक कई सालों से इस बात को जाने में लगे है लेकिन कोई सफलता नही मिली।"
9."‘ग्रेट पिरामिड’ को सिर्फ 23 साल में बनाने को लेकर कई तरह के सवाल है। एक पिरामिड वैज्ञानिक ने गणना कर हिसाब लगाया कि यदि यह केवल 23 वर्षों में बना है तो कई हज़ार मजदूरों को साल के 365 दिनों में हर दिन 10 घंटे काम करना पड़ेगा और एक घंटे में 30 टुकड़ों को रखना होगा। लेकिन क्या 1 घंटे में 2 से लेकर 30 टन तक के 30 टुकड़ों को रखना संभव था।"
10."गीजा के ‘ग्रेट पिरामिड’ को 2560 ईसा पूर्व मिस्त्र के शास्क खुफु के चोथे वंश द्वारा अपनी कब्र के तौर पर बनाया गया था।"
11."गीजा के ‘ग्रेट पिरामिड’ में 23 लाख चुना पत्थरों का प्रयोग किया गया। इन टुकड़ों में से हर एक का वज़न 2 से लेकर 30 टन तक का है। इस पिरामिड का आधार 13 एकड़ जमीन में फैला हुआ है।"
12."गीजा के ‘ग्रेट पिरामिड’ को बनाने के लिए लगभग 30 लाख मजदूरों ने 23 साल तक काम किया।"
13."गीजा का ‘ग्रेट पिरमिड’ 450 फुट ऊँचा है। 4300 सालों तक यह दुनिया की सबसे ऊँची संरचना रहा, पर 19वी सदी में इसका यह रिकार्ड टुट गया।"
14."वैसे तो मिस्त्र में 138 पिरामिड हैं, पर इन में से गिजा का ‘ग्रेट पिरामिड’ ही प्राचीन विक्ष्व के सात अजूबों की सुची में है। बाकी के 6 अजूबें काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं पर ग्रेट पिरामिड का केवल ऊपर का 10 मीटर का हिस्सा ही गिरा है। इस पिरामिड के पास दो और पिरामिड भी हैं जो इससे छोटे हैं।"
(6).लाल किला
1."एक भी इस्लामी शिलालेख में लाल किले का वर्णन नही है।"
2."लालकिले के मुख्य द्वार पर बाहर हाथीयों की मूर्ति अंकित है। हिंदू राजपूत राजा गजो (हाथियों) के प्रति अपने प्रेम के लिए प्रसिद्ध थे। जब कि इस्लाम में मूर्ति चाहे किसी भी किस्म की हो उसका सख्त विरोध करता है।"
3."सुअर (वराह – भगवान विष्णु का अवतार) के मुँह वाले चार नल अभी भी लाल किले के एक खास महल में लगे हैं। क्या ये शाहजहां के इस्लाम का प्रतीक चिन्ह है या हिंदुत्व के प्रमाण??"
4."दावे के अनुसार शाहजहां ने इसके पहले से बने कुछ भागों में बदलाव करवाया था और कुछ बाग-बगीचों की निर्माण करवाया था। अर्थात् इससे छेड़छाड की थी।"
5."हिंदू पक्ष के अनुसार लाल किला पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था। परन्तु कई यह भी मानते है कि इसे पृथ्वीराज चौहान के नाना महाराज अनंगपाल तोमर द्वारा 1060 ईस्वी में बनवाया गया था।"
6."2000 में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही शांति वार्ता में अडंगा डालने के लिए दिसंबर 2000 में लश्कर-ए-तोयबा के आतंकवादियों ने इस पर हमला किया जिसमें 2 सैनिकों समेत एक अन्य नागरिक की मौत हो गई।"
7."देश की आज़ादी के पक्ष्चात लाल किले को भारतीय सेना के हवाले कर दिया गया। 22 दिसंबर 2003 को सेना ने इसे भारतीय पर्यटन प्राधिकारियों को सौंप दिया।"
8."अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर पर इसी किले में केस चलाया गया। उसके दो बेटों को गोली मार दी गई और बादशाह को रंगून जेल में भेज दिया गया। इस तरह तीन सदियों से चले आ रहे मुगल राज्य का पूरी तरह से अंत हो गया।"
9."अंग्रेजों ने इस किले के रिहायशी स्थानो और बगीजों को नष्ट करने के बाद वहां पर सेना के लिए प्रेड ग्राउंड बना दिए।"
10."1857 की क्रांति के समय क्रांतिकारियों ने लाल किले पर कब्जा कर लिया। परन्तु अंग्रेजों ने इन सभी को हरा कर लाल किला अपने कबजे में ले लिया। इसके बाद इसको ब्रिटिश सेना का मुख्यालय बनाया गया।"
11."1739 में नादरशाह ने दिल्ली पर हमला किया और लाल किले के बगीचे और दीवारों को काफी नुकसान भी पहुँचाया । इसके सिवाए उसने तीन दिन तक दिल्ली में हिंदुओं का कत्लेआम भी किया।"
12."लाल किले की दीवारों की लंम्बाई 2.5-2.5 किलोमीटर है। दिवारों की ऊँचाई यमुना नदी की ओर 18 मीटर जबकि शहर की ओर 33 मीटर है।"
13."लाल किले को बनाने के लिए लाल बालू पत्थरों का प्रयोग किया गया जिसके कारण ही इसका नाम लाल किला पड़ा।"
14."11 मार्च 1783 ईसवी को सिखों ने लाल किले पर हल्ला बोल दिया और इसे मुगलों से आज़ाद करवा दिया । इस कारनामे का सिहरा सरदार बघेल सिंह धालीवाल को जाता है।"
15."लाल किला भी ताजमहल की तरह यमुना नदी के किनारे पर बना हुआ है। लाल किले को घेरने वाली खाई को यमुना के जल से ही भरा जाता था।"
16."लाल किले के दो प्रवेश द्वार हैं। एक लाहौर गेट और दूसरा दिल्ली गेट। लाहौर गेट आम सैलानियों के लिए है और दिल्ली गेट VIPs के लिए।"
17."शाहजहाँ ने जन्नत की कल्पना करते हुए लाल किले के अंदर के कुछ भागों का निर्माण करवाया था जिसे अंग्रेजों ने जमीन दोज़ कर दिया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा खुदाई के दौरान लाल किले के असली तल का पता चला जो दिल्ली गेट के पास 3 फुट पर मिला है और नौबत खाने के पास इसकी गहराई छह फुट तक है।"
18."एक करोड़ रूपए में से आधी रकम इसके शानदार महलों को बनाने में खर्च की गई थी।"
19."इसे बनाने में करीब एक करोड़ रूपए खर्च हुए थे। इस हिसाब से यह उस समय का सबसे महंगा किला था।"
20."जब 1648 में लाल किले का उद्घाटन किया गया तब इसके मुख्य कमरों को कीमती पर्दों से सजाया गया। तुर्की की मखमल और चीन की रेशम से इसकी सजावट की गई।"
21."शाहजहाँ ने अपनी राजधानी आगरा की जगह दिल्ली को बनाने के लिए एक पुराने किले की जगह पर 1638 में लाल किले का निर्माण शुरू करवाया जो 1648 में पूरा हुआ।"
(7).व्हाइट हाउस
1."राष्ट्रपति भवन छह मंजिला है, जिसमें दो बेसमेंट, दो पब्लिक फ्लोर और बाकी के फ्लोर अमेरिकी राष्ट्रपति का निवास है. व्हाइट हाउस के बाहरी दीवारों को पेंट करने के लिए 570 गैलन रंग की जरूरत पड़ती है. गौरतलब है, कि 1994 में पेंट का खर्च “2,83,000 डॉलर” यानी एक करोड़ 72 लाख रुपए से ज्यादा था."
2."1901 में थियोडोर रूजवेल्ट ने व्हाइट हाउस के आधिकारिक नाम की घोषणा की थी प्रेसिडेंट पैलेस, राष्ट्रपति भवन और कार्यकारी हवेली सहित व्हाइट हाउस के कई उपनाम हैं."
3."व्हाइट हाउस में पांच फुलटाइम शेफ काम करते हैं. भवन के अंदर 140 मेहमानों के एकसाथ रात्रि भोजन की व्यवस्था है."
4."निर्माणाधीन व्हाइट हाउस के दौरान राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन अपने कार्यालय में होते थे. बता दें. कि वॉशिंगटन कभी राष्ट्रपति भवन में नहीं रहे."
5."व्हाइट हाउस वास्तव में 55,000 वर्ग फीट क्षेत्र में बना है. जमीन ने इसकी ऊंचाई 70 फीट है, जबकि चौड़ाई 170 फीट और गहराई 85 फीट है यह 18 एकड़ जमीन पर स्थित है."
6."रोचक बात यह है कि 1814 में ब्रिटिश आर्मी ने बर्निंग ऑफ वॉशिंगटन घटना के समय वाइट हाउस की दीवारों को नुकसान पहुंचाया था."
7."व्हाइट हाउस के अगल-बगल इतनी हरियाली है कि हम यहां के वातावरण को 100 % Pollution फ्री कह सकते हैं."
8."ऊपर देखे व्हाइट हाउस का मैप। इसमें स्टेट डाइनिंग रूम, रेड रूम, ग्रीन रूम, ईस्ट रूम और साउथ पोर्टिको समेत कई मुख्य जगहें हैं."
9."लिंकन और कैनेडी दो ऐसे राष्ट्रपति थे जिनकी पत्नियों ने व्हाइट हाउस प्रवास के दौरान अपने “एक बच्चे” को खो दिया था।"
10."व्हाइट हाउस (राष्ट्रपति भवन) में कुल 132 कमरे हैं. इसके अलावा 35 बाथरूम, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 28 अंगीठी, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट शामिल है."
11."व्हाइट हाउस में अब तक दो जोड़ों की शादी भी हुई है."
12."व्हाइट हाउस की दो जुड़वां इमारतें भी हैं. एक फ्रांस और दूसरी आयरलैंड में है फ्रांस में बनी इमारत पर्यटकों का आकर्षण केंद्र है, जबकि आयरलैंड में बतौर आयरिश संसद है."
13."व्हाइट हाउस को आयरिश मूल के अमेरिकी आर्किटेक्ट जेम्स होबन ने डिजाइन किया है. गौरतलब है, कि पहली आधारशिला 1792 के अक्टूबर महीने में रखी गई, जिसे पूरा होने में आठ साल का वक्त लगा था"
14."व्हाइट हाउस देखने के लिए भले ही कोई चार्ज नहीं लगता, लेकिन इसके लिए “छह महीने” पहले ही आवेदन करना होता है."
15."व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति और प्रथम महिला को उनके भोजन, प्रसाधन, ड्राई क्लीनिंग सहित अन्य सभी चीजों के लिए चार्ज किया जाता है."
16."सफेद बलुआ पत्थर से जॉर्जियन शैली में बना है वाइट हाउस। जॉन ऐडम्स के कार्यकाल से ही यह अमेरिकन राष्ट्रपति का सरकारी आवास है."
17."ऐसा कहा जाता है कि व्हाइट हाउस में हर हफ्ते 65,000 चिट्ठियां आती हैं. वहीं, प्रतिदिन 2,500-3,500 फोन कॉल्स, 1,000 फैक्स और 1,00,000 EMAIL आते हैं."
(8).टाइटैनिक
1."खोजकर्ता आजतक इस बात पर एकमत नही है कि टाइटैनिक क्यों दो टुकड़ो में बट गया, पर यह बात ज्यादा मानी जाती है कि शायद समुंद्र की सतह पर ही एक तरफ दबाव बढ़ने से यह टूट गया था।"
2."आपको जानकर हैरानी होगी की समुंद्र में टाइटैनिक जहाज के दो टुकड़े हुए पड़े है, दोनो टुकड़ों की आपस में दूरी लगभग 600 मीटर की है। इसके सिवाए इस मलबे के 5 किलोमीटर के दायरे में जहाज की कई और चीज़ों समेत लोगों की कई चीज़ें भी मिली जो इस जहाज में सफर कर रहे थे।"
3."टाइटैनिक दुर्घटना उत्तरी अटलांटिक सागर में हुई थी, जहाज का मलबा ढूंढ़ने में 73 साल लग गए। काफी कोशिशों के बाद 1 सितंबर 1985 को टाइटैनिक का मलबा ढूंढ लिया गया।"
4."Titanic की चार बड़ी – बड़ी चिमनियां थी, जिनमें से सिर्फ तीन से धुंआ निकलता था। चौथी चिमनी नकली थी और केवल जहाज़ का संतुलन बनाने के लिए लगाई गई थी।"
5."टाइटैनिक को हर दिन 600 टन कोयले की जरूरत होती थी। इसकी 860 क्रू मेंबर्स की टीम में से 176 का काम सिर्फ कोयले को भट्ठियों में डालना था। इस जहाज़ की चिमनियों से रोज़ाना 100 टन धुंआ निकलता था।"
6."एक अनुमान के अनुसार टाइटैनिक से टकराने वाला हिमपर्वत 10,000 हज़ार साल पहले ग्रीनलैंड से अलग हुआ था, पर टक्कर के दो हफ़ते बाद ही यह नष्ट हो गया था क्योंकि टक्कर से हिमपर्वत को भी काफी नुकसान हुआ था।"
7."जहाज़ से टकराने वाला हिमपर्वत लगभग 100 फीट ऊँचा था। यह ग्रीनलैंड के गलेशियर से आया था।"
8."जहाज़ के धीरे-धीरे डूबने की खबर मिलने के बावजूद भी इसके म्यूजिशियन इसके डूबने के वक्त तक गाना बजाते रहे ताकि वो और कुछ समय बाद मरने जा रहे लोग अपने आखरी पलों को खुसी से बिता सकें।"
9."टाइटैनिक जिस पानी में डूबा था उसका तापमान -2 डिग्री सेल्सीयस था, जिसमें कोई भी व्यक्ति 15 मिनट से ज्यादा जिंदा नही रह सकता था।"
10."इस दुर्घटना में मरे सिर्फ 306 लोगों की लाशे ही मिल पाई थी।"
11."टाइटैनिक जहाज़ पर सिर्फ 20 लाइफबोटस ही थी, जो इसके केवल एक तिहाई लोगों को बचाने के लिए पर्याप्त थी, अगर जहाज़ पर ज्यादा लाइफबोटस होती तो शायद इतने लोगों की जान नही जाती।"
12."एक अनुमान के अनुसार जहाज़ पर 3547 लोग सवार थे जिनमें से 2687 यात्री और 860 क्रू मेंबर्स थे। इनमें से 1537 लोग इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे।"
13."Iceberg से टक्कर के लगभग 2 घंटे 40 मिनट बाद यह जहाज पूरी तरह से समुंद्र में डूब गया। (रात 11:40 से 2:20 तक)"
14."जहाज़ के हिमपर्वत से टकराते ही जहाज़ पर खौफ़ का माहौल पैदा हो गया, पर संकट के समय में कुछ समझदार लोग आगे आए और उन्होंने लोगो को धैर्य बधाया। जहाज़ पर मौजूद लाइफबोटस से बच्चों और औरतो को सुरक्षित जहाज से उतारा जाने लगा।"
15."टाइटैनिक 10 अप्रैल 1912 को इंग्लैंट के साउथम्टन (Southampton) से न्युयार्क की ओर रवाना हुआ। चार दिन सब ठीक – ठाक चलता रहा, पर 14 अप्रैल 1912 को रात 11 बज कर 40 मिनट पर यह एक हिमपर्वत (Iceberg) से टकरा गया और इसके निचने हिस्सों में पानी भरना शुरू हो गया।"
16."Titanic की डेकोरेशन और चिमनियां लगाने का काम अप्रैल 1912 तक चलता रहा और इसी महीने इसे अपनी पहली (और आख़री) यात्रा के लिए जाना था।"
17."टाइटैनिक जहाज़ को 31 मार्च, 1909 को तीन हज़ार लोगों की टीम ने बनाना शुरू किया और सिर्फ 26 महीनों में यानि कि 31 मई, 1911 तक इसे बना डाला। यह जहाज़ तीन फुटबाल के मैदानों जितना बड़ा था और 31 मई 1911 को इसे देखने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग आए थे।"
18."टाइटैनिक अपने समय का दुनिया का सबसे बड़ा समुंद्री जहाज़ था। यह उस समय इंसान द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी चीज़ थी।"









COMMENTS