This Website is about interesting facts, Unexplained & unsolved Mysteries of the world.

Blogger द्वारा संचालित.

Wikipedia

खोज नतीजे

विशिष्ट पोस्ट

5000 सालो से जिंदा है अश्वस्थामा

मध्यप्रदेश का एक छोटा शहर है बुरहानपुर । यह खंडवास लगभग 80 किलोमीटर पर स्थित है । यहाँ पहाड़ी की उचाईयों पर है - असीरगढ़ का किला । स किले क...

यह ब्लॉग खोजें

Translate

दुनिया की बड़ी कंपनीयो के बारे मे चोका देने वाले तथ्य

(1).एप्पल - Apple 1. "दुनियाँ के 3 सबसे कीमती ब्रांड है, जिनमे एप्पल भी एक है" 2. "अगर एप्पल के शुरूआती दिनों में ही एप्पल के...

(1).एप्पल - Apple

1."दुनियाँ के 3 सबसे कीमती ब्रांड है, जिनमे एप्पल भी एक है"

2."अगर एप्पल के शुरूआती दिनों में ही एप्पल के को-फाउंडर Ronald Gerald Wayne ने अपने शेयर सिर्फ 800 डॉलर में न बेचे होते तो आज उनकी संपत्ति भी करीब 35 बिलियन डॉलर होती"

3."साल 2009 में माइक्रोसॉफ्ट ने रिसर्च और डेवलपमेंट में करीब 7 बिलियन डॉलर खर्च किये थे जबकि Apple ने 1.7 बिलियन डॉलर खर्च किये,इसी साल माइक्रोसॉफ्ट ने सेल्स और मार्केटिंग में करीब 17 बिलियन डॉलर खर्च किये जबकि Apple ने सिर्फ 5.5 बिलियन डॉलर खर्च किये। हर प्रकार से ज्यादा खर्च करने के बाबजूद माइक्रोसॉफ्ट की एप्पल के मुकाबले कही कम बिक्री हुई और बहुत ही कम लाभ हुआ"

4."एप्पल का सबसे छोटा एप्पल स्टोर, कैलिफ़ोर्निया के सांता रोजा प्लाजा में स्थित है जो सिर्फ 540 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है और सबसे बड़ा रिटेल स्टोर लन्दन की रीजेंट स्ट्रीट में स्थित है जो 25,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है"

5."एप्पल का 39% रिवेन्यु सिर्फ iPhone की बिक्री से हैं"

6."मात्र 25 साल की उम्र एप्पल कंपनी के दम पर Steve Jobs करोड़पति बन गया था"

7."एप्पल ने 2014 की पहली तिमाही में इतने अधिक पैसे कमाए थे, Google,Facebook & Amazon की कमाई को मिलाकर भी पूरे नही होते"

8."2012 में एप्पल ने 40 मिलियन आईफोन बेचे थे। इसका मतलब औसत करीब 110000 आईफोन प्रति दिन बेचे गए। यानी औसत 4,583 आईफोन प्रति घंटे, 76 आईफोन प्रति मिनट और 1.26 आईफोन प्रति सेकंड"

9."एप्पल Macbook की बैटरी BulletProof (बुलेटप्रूफ) हैं, जिससे यह आपको बंदूक की गोली से भी बचा सकती है"

10."एप्पल कंपनी में अपने आखिरी 15 साल तक जॉब्स ने सिर्फ 1 डॉलर बतौर सैलरी ली थी। इसके बावजूद जॉब्स की कुल पूंजी 7 बिलियन डॉलर से ज्यादा थी। स्टीव कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर थे"

11."60% से अधिक एप्स एप्पल APP STORE में ऐसे हैं, जो आज तक किसी ने डाउनलोड नहीं किये"

12."Apple iPod का पहला नमूना दिखाए जाने पर Steve jobs उसे एक Aquarium में डाल कर Air Bubbles का इस्तेमाल कर, ये सिद्ध करने की कोशिश की कि इसमें अभी भी खाली जगह है और इसे ओर छोटा बनाया जा सकता है"

13."जापान का एक आदमी iPhone 6 के लिए 7 महीने तक लाइन में लगा था, इस बात से लोगो में एप्पल की लोकप्रियता का पता चलता है"

14."एप्पल अमेरिका का कंपनी हैं, परन्तु इस कंपनी का 61 प्रतिशत बिजनेस अमेरिका के बाहर से होता हैं। मतलब कंपनी को तिहाई लाभ विदेशो से होता है"

15."वास्तव में Samsung द्वारा Apple IPAD’S रेटिना डिस्पले बनाई गयी हैं"

16."Philips और RealNetnetworks कंपनियो को सबसे पहले iPod के निर्माता ने सुझाव दिया था, परन्तु ये इनकी क्षमता को देखने में असफल रहे थे"

17."कभी भी Apple Computers के नजदीक धूम्रपान न करे क्योकीं ऐसा करने से इसकी Warranty खत्म हो जाती हैApple iPhone का प्रत्येक विज्ञापन में 9:41 मिनट होता है"

18."APPLE’S IPHONE प्रत्येक दिन पूरा चार्ज करने पर भी एक साल में 0.25$ की बिजली की खपत करेगा, जो काफी कम है"

19."एप्पल के CEO टिम कुक हैं, इनके बारे में रोचक बात यह हैं कि यह एप्पल के प्रत्येक कर्मचारी को यह सुबह 4 :30 बजे ई-मेल कर देते हैं"

20."दुनिया में सबसे अधिक एप्पल के ऐप्स को डाउनलोड किया जाता है। आकड़ो के हिसाब से अभी तक 25 बिलियन से अधिक ऐप्स एप्पल स्टोर से डाउनलोड की जा चुकी हैं"

21."iPhone को Part by Part खरीदने में 1991 में 3,560,000$ का खर्च आता"

22."एप्पल में लगभग 83,000 कर्मचारी कार्यरत हैं, और एप्पल हेडक्वार्टर का प्रत्येक कर्मचारी 125,000$ सालाना कमाता हैं। हर 1 मिनट में यह कंपनी 300,000$ कमाती है"

23."एप्पल कम्पनी ने Steve jobs को कंपनी से बेदखल कर दिया था। 1996 में पुनः कंपनी उनकी वापिसी हुई थी"

24."एप्पल स्टोर्स के अनुसार प्रत्येक दिन कम्पनी 93,150 डॉलर का सामान प्रितिदिन की औसत से बेचती है"

25."12 दिसम्बर, 1980 में एप्पल ने अपना IPO निकाला था, जो उस समय का सबसे बड़ा और सबसे बहेतर IPO साबित हुआ। इस IPO के सभी शेयर एक मिनट में ही बिक गए। जिससे एप्पल के कुछ कर्मचारी रातोरात करोड़पति बन गए"

26."साल 2011 में एक समय ऐसा भी आया जब एप्पल के पास अमेरिकी सरकार से भी अधिक धन था। उस समय एप्पल के पास 76.4 बिलियन डॉलर थे, और अमेरिकी सरकार के पास मात्र 73.7 बिलियन डॉलर थे"

27."साल 2010 में एप्पल ने सबको हैरान कर दिया, और Microsoft को भी पीछे छोड़ दिया। इस वर्ष एप्पल ने सबसे मूल्यवान टेक्नोलॉजी कंपनी होने खिताब हासिल कर लिया। इससे पहले जो केवल Microsoft को मिला था। Microsoft वैल्यू 219.18 बिलियन थी, जबकि एप्पल की वैल्यू 222.22 बिलियन डॉलर थी। जो Microsoft से अधिक थी"

28."एप्पल के पहले कंप्यूटर का मूल्य 666.66 डॉलर था। जो इसमें लगी लागत से दो गुना था। दोगुना मूल्य होने के कारण जल्दी ही इस मूल्य का विरोध होने लगा"

29."एप्पल कंपनी के शुरुआती 30 सालो तक कंपनी का पूरा नाम Apple Computer. Inc रहा, परन्तु बाद में इलेक्ट्रॉनिक्स के अन्य प्रोडक्ट्स तक अपनी पहुंच बनाने के उदेश्य से इस कम्पनी ने अपने नाम से 9 जनवरी, 2007 को Computer शब्द हटा दिया"

30."एप्पल में कार्यरत प्रत्येक तीसरा व्यक्ति भारतीय नागरिक है"

31."एप्पल के शुरुआती दौर में उद्यमी और निवेशक Mike Markkula ने एप्पल में निवेश किया और Apple को मदद एवं प्रबंधन सपोर्ट भी किया था। Mike ने एप्पल की शुरूआती दिनों में एप्पल के लिए कुछ प्रोग्राम भी लिखे"

32."एप्पल के शुरुआती प्रोडक्ट में न्यूटन की तस्वीर आती थी, और एप्पल के एक प्रोडक्ट का नाम भी न्युटन था। जब तक आईफोन नहीं आया था, तब तक लोग इसी प्रोडक्ट का गुणगान करते थे, परन्तु आईफोन के आते ही Steve Jobs ने एप्पल से न्यूटन को अलग कर दिया"

33."Steven Gary Wozniak, Steven Paul Jobs के पास कंपनी को आगे चलाने के लिए जब पैसे नहीं थे, तब Steve Wozniak ने अपना Hewlett-Packard साइंटिफिक कैलकुलेटर और Steve Jobs ने अपनी Volkswagen कार को 500 डॉलर में बेच दिया था, और इन पैसो से कंपनी को आगे बढ़ाया था"

34."एप्पल कंपनी की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को तीन लोगों Steven Gary Wozniak, Steven Paul Jobs and Ronald Gerald Wayne के द्वारा मिलकर की गयी थी। कुछ समय बाद Ronald Gerald Wayne ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को मात्र 800 डॉलर में बेच दिया था"

(2).गुगल - Google

1."ओएस Android ऑपरेटिंग सिस्टम में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला फ़ोन बन गया हैं। हम आपको बता दे कि गूगल अपने Android ऑपरेटिंग सिस्टम को ABCD के अल्फाबेट के हिसाब से नाम देता हैं। जैसे – Cupcake, Donut, Eclair, Froyo, Gingerbread, Honeycomb, Ice Cream Sandwich, Jelly Bean, Kitkat, Lilipop"

2."गूगल ने 2006 में YouTube( ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग साइट ) को भी खरीद लिया। YouTube पर आप हर मिनट के हिसाब से 60 घंटे तक वीडियो upload कर सकते हैं। गूगल की विडियो सेवा युट्युब (YouTube) पर प्रतिमाह कुल 6 अरब घंटों के विडियो देखे जाते है, क्योंकि दुनिया भर में लाखों चैनल पर आने वाले programe इस पर upload होते हैं"

3."गूगल को होती हैं, मुफ्त में अरबो की कमाई, जिन जानकारियो और सेवाओ को हम समझते हैं, कि गूगल हमें फ्री देता हैं, उन्ही के लिए वह कही और से अरबो रूपये वसूलता हैं। दूसरी कंपनियां यूजर्स के बारे में जानकारियां गूगल से खरीदती हैं, और फिर उसे अपने विज्ञापनों द्वारा लोगो को दिखाने के लिए पैसा देती हैं। विज्ञापन पर हर क्लिक के लिए गूगल कुछ डॉलर से लेकर सैकड़ों डॉलर तक वसूलता है"

4."मिलियन डॉलर में Yahoo गूगल को खरीद सकती थी, लेकिन उसने नहीं खरीदा। अगर उस समय यह डील हो जाती तो, Yahoo आज सबसे आगे होता"

5."100 मिलियन गीगाबाइट का सर्च इंजन है गूगल। किसी को भी इतना डाटा अपने पास सेव करने के लिए एक टेराबाइट की एक लाख ड्राइव की जरुरत पड़ेगी"

6."गूगल में जॉब के लिए प्रितिदिन 20,000 से भी अधिक लोग आवेदन करते है"

7."2011 96 % revenue गूगल का विज्ञापनों से आया था"

8."466453.com पर जाने पर भी आप गूगल के होमपेज पर पहुंच जाओगे। क्योंकि गूगल ने इस डोमेन नेम (Domain) को भी खरीद लिया है। मोबाइल के बेल कीपैड (जिसमे नंबर एंव अल्फाबेट्स साथ साथ होते है) में “Google” लिखने के लिए 466453 को टाइप करना पड़ता है। अगर आपने गलती से अल्फाबेट्स की जगह नंबर्स को सेलेक्ट किया हुआ है और आप google लिखना चाहते है तो Google की जगह 4666666455533 टाइप हो जाएगा। इसी के कारण गूगल ने www.466453.com डोमेन को भी खरीद लिया है"

9."Googlr.com, Gooogle.com आदि डोमेन का मालिक भी गूगल ही है"

10."इन्टरनेट (Internet) जग़त में प्रत्येक वेबसाइट यह चाहती है, कि विजिटर उसकी वेबसाइट पर ज्यादा से ज्यादा समय गुजारे, जबकि इन्टरनेट पर केवल Google ही एक ऐसी कंपनी है जो अपनी वेबसाइट (Website) पर लगने वाले समय को कम करना चाहती है, और कम से कम समय में लोगो को बेहतर सर्च रिजल्ट (Search Result) दिखाना चाहती है"

11."लोगो को सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिखाने के लिए गूगल 200 से भी अधिक बातों का ध्यान रखता है।और सेकंड के कुछ हिस्से में इन मापकों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्रदर्शित कर दिए जाते है"

12."90 % से भी अधिक की कमाई गूगल विज्ञापनों (Advertisements) से करता है"

13."अपनी स्ट्रीट व्यू मेप लिए गूगल ने 80 लाख 46 हजार कि. मी. सड़क के बराबर फोटोग्राफ लिए हैं"

14."गूगल ने Android कंपनी को 2005 में खरीद लिया। एंड्रॉइड फोन की लोकप्रियता इतनी अधिक है, कि स्मार्टफोन के लगभग 80 % भाग पर इसका कब्ज़ा हैं। मतलब आज हर 10 फ़ोन में से 9 फ़ोन एंड्रॉइड है"

15."गूगल अपने दफ्तर के लॉन में घास कटाई के लिए कोई मशीन नहीं रखता, क्योंकि मशीन से निकलने वाले धुंए से और मशीन की तेज आवाज की वजह से दफ्तर में इनोवेशन के कारण काम कर रहे कर्मचारियों को परेशानी होती है। इसीलिए गूगल ने अपने यहाँ 200 बकरियां को नौकरी पर रखा हैं। जिससे लॉन में घास की सफाई करने के लिए बकरियों को लगाया है। जिससे घास की ट्रिमिंग होती है और बकरियों का पेट भी भर जाता है"

16."गूगल डूडल पहली बार 1998 में लोगो को होमपेज पर दिखाई दिया। जो नेवाड़ में हुए Burning Festivel में भाग लेने वाले लोगो के बारे में था। गूगल में काम करने वाली टीमों में डूडल की भी एक बड़ी टीम हैं, जो आज तक लगभग 1,000 से भी अधिक डूडल गूगल पर पोस्ट कर चुकी हैं हैं। आपको हम बता दे कि डूडल एक विशेष प्रकार का लोगो (logo) होता हैं, जो गूगल पर किसी भी विशेष मौके पर या फिर किसी विशेष व्यक्ति की याद पर लगाया जाता है"

17."गूगल ने एक अप्रैल 2004 में लोगो के लिए Gmail शुरू किया। तेजी से मेल सेंड करने और सबसे अधिक Storage की क्षमता ने इसे लोगो के बीच जल्दी ही लोकप्रिय कर दिया"

18."Google ने 2010 के बाद से प्रति सप्ताह औसतन कम से कम एक कंपनी को ख़रीदा है"

19."राजन सेठ जब गूगल में इंटरव्यू देने गए थे, तब उन्होंने गूगल को जीमेल (Gmail) बनाने का आईडिया दिया था। जीमेल (Gmail) सेवा को शुरू करने से पहले गूगल ने इसे दो वर्ष तक आतंरिक रूप से इसे लिए जांच करने इस्तेमाल किया था"

20."गूगल 35,700 रूपये प्रति सेकंड कमाता है"

21."Google पर प्रतिवर्ष 2095100000000 सर्च की जाती हैं। यानि गूगल पर प्रति सेकंड 60,000 से भी ज्यादा सर्च की जाती हैं"

22."गूगल के संस्थापक गूगल का नाम “Googol” रखना चाहते थे, परन्तु स्पेलिंग में हुयी गलती की वजह से इसका नाम गूगल पड़ गया। मतलब गूगल नाम स्पेलिंग में हुयी गलती की देन हैं"

23."गूगल के निर्माण के प्रारंभिक समय में गूगल के संस्थापक को HTML (Hyper Text Markup ) Language नहीं आती थी, जो की वेब पेज डिज़ाइन करने और बनाने के लिए जरुरी थी। यही कारण है कि गूगल का होमपेज (homepage) बहुत ही साधारण है। शुरू में गूगल पर सबमिट बटन भी नहीं था, और तब रिटर्न की को हिट करके ही टेग सर्च किये जाते थे"

(3).फेसबुक - facebook

1."फेसबुक सदस्य प्रतिदिन लगभग 20 मिलियन एप्लीकेशन इंस्टाल करते हैं"

2."18 से 34 वर्ष की उम्र वाले फेसबुक सदस्य सुबह नींद खुलने के बाद सबसे पहला काम फेसबुक चेक करने का ही करते हैं"

3."फेसबुक में प्रति 20 मिनट में लगभग 10,00,000 अपडेट्स लाइक तथा शेयर किये जाते हैं"

4."फेसबुक में प्रति 20 मिनट में लगभग 13,23,000 फोटो टैग किये जाते हैंफेसबुक में प्रति 20 मिनट में लगभग 1.972 मिलियन फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे तथा स्वीकार किये जाते हैं"

5."इस वक़्त फेसबुक पर 30 मिलियन मरे हुए लोग है ! यदि किसी फेसबुक यूजर कि मृत्यु हो जाति है तो क्या उसकी फेसबुक प्रोफाइल ऐसे ही चलती रहती है ? जी नहीं ! यदि हमारी जान पहचान में किसी कि मृत्यु हो जाति है तो हम फेसबुक को रिपोर्ट कर उस प्रोफाइल को फेसबुक पर एक स्मारक (memorialized account) का रूप दिलवा सकते है"

6."अगर आपको घर बैठे-बैठे पैसे कमाने हैं तो फेसबुक को हैक कर लीजिए। जी हाँ, 500 डॉलर्स की राशि हर उस इंसान को दी जाती है जो फेसबुक को हैक कर सके। अगर आप फेसबुक की किसी गलती को भी पकड़ लेते हैं तो भी आप इनाम के हकदार होंगे"

7."आपने जिस डाटा को फेसबुक पर टाइप तो किया लेकिन उसे कभी पोस्ट नहीं किया क्या आप सोच सकते हैं कि उस डाटा को कोई कभी पढ़ सकता है। जी हां, फेसबुक ने एक स्पेशल टीम बनाई है जो ऐसे डाटा को एनालाइज करती है जो आपने टाइप तो किया लेकिन कभी पोस्ट नहीं किया"

8."2011 में फेसबुक की मदद से ही Iceland का संविधान लिखा गया था"

9."फेसबुक प्रोफाइल पर मार्क जुकरबर्ग के पेज तक पहुंचने का एक खास शॉर्टकट भी है। अगर आप फेसबुक के URL के आगे नंबर 4 लिख देंगे तो आपका ब्राउजर सीधे मार्क जुकरबर्ग के पेज तक ले जाएगा"

10."शायद आपको ना पता हो, लेकिन फेसबुक ग्लोब (नोटिफिकेशन टैब) यूजर्स की लोकेशन के हिसाब से बदल जाती है"

11."2011 में अमेरिका में फेसबुक तलाक का सबसे बड़ा कारण बनी थी। अमेरिका में हर 5 में से एक शादी के टूटने की वजह कहीं ना कहीं फेसबुक से जुड़ी रहती है"

12."2009 में whatsapp के को-फाउंडर ब्रायन ऐक्टन को फेसबुक ने जॉब देने से मना कर दिया था"

13."Facebook हर महीने 3 करोड़ डॉलर सिर्फ hosting पर ही खर्च करता है"

14."Facebook पर रोजाना 6 लाख के करीब हैकर्स अटैक होते है"

15."यदि फेसबुक एक देश होता तो दुनिया में यह पांचवां सबसे बड़ा देश होता जिसका नंबर चीन, भारत, अमेरिका, और इंडोनेशिया के बाद आता"

16."शायद आपको यह जानकर हैरानी हो लेकिन फेसबुक का एडिक्शन एक बीमारी का रूप लेता जा रहा है। दुनियाभर में हर उम्र के लोग फेसबुक एडिक्शन डिसऑर्डर यानी फेसबुक की लत से जूझ रहे हैं। इस बीमारी का संक्षिप्त नाम FAD है। इस वक्त दुनिया में लगभग 35 करोड़ लोग FAD से ग्रसित हैं"

17."Yahoo व MTV ने एक करोड़ डॉलर में इस साइट को खरीदना चाहा तो मार्क ने कहा? पहले मैं सूचना आदान-प्रदान का खुला वैश्विक प्लेटफॉर्म बना लूं फिर मुनाफे के बारे में विचार करूंगा"

18."अगर फेसबुक का Server Down हो जाए तो इसे हर मिनट 25 हजार डॉलर का नुकसान होगा"

19."सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन पूरी दुनिया में जितने लोग इंटरनेट पर हैं उनमें से पचास प्रतिशत लोग फेसबुक से जुड़े हुए हैं"

20."फेसबुक पर कई फीचर्स की तरह एक Poke भी है। लेकिन अगर आप किसी से इसका मतलब पूछेंगे तो शायद ही कोई इसका मतलब बता पाए। क्योंकि खुद फेसबुक ने भी इसका कोई मतलब या इसका काम तय नहीं किया है। लेकिन इसका ज्यादा प्रयोग करने पर आप ब्लाॅक हो सकते है"

21."अगर आप फेसबुक अकाउंट लाॅग इन करके Internet पर कोई और काम करते है तो भी फेसबुक आपकी सभी गतिविधी रिकार्ड कर रही है"

22."फेसबुक की प्राइवेसी सेटिंग्स के कारण हर यूजर को ब्लॉक करने की सुविधा दी गई है, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि आप चाहें तो भी फेसबुक से मार्क जुकरबर्ग को ब्लॉक नहीं कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करने की कोशिश करेंगे तो फेसबुक की तरफ से एक एरर मैसेज दिखेगा"

23."फेसबुक के नीले रंग में रंगे होने के पीछे सीधा-सा कारण है। इसके फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का कलर ब्लाइंड होना। उन्हें हरे और लाल रंग में अंतर पता नही लगता"

24."फेसबुक वेबसाइट सिर्फ हिंदी और इंग्लिश और कुछ चुनिंदा भाषाओं में ही नहीं फेसबुक पेज को यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से 70 अलग-अलग भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं"

25."मार्क जुकरबर्ग को सैलरी के तौर हर साल एक डॉलर मिलता है"

26."गूगल के निर्माण के प्रारंभिक समय में गूगल के संस्थापक को HTML (Hyper Text Markup ) Language नहीं आती थी, जो की वेब पेज डिज़ाइन करने और बनाने के लिए जरुरी थी। यही कारण है कि गूगल का होमपेज (homepage) बहुत ही साधारण है। शुरू में गूगल पर सबमिट बटन भी नहीं था, और तब रिटर्न की को हिट करके ही टेग सर्च किये जाते थे"

(4).सेमसंग - samsung

1."आपको शायद मजाक लगे लेकिन सच ये है कि सैमसंग कभी सब्जी, नूडल्स और मछली भी बेचा करती थी"

2."Apple iPad’s retina डिस्प्ले वास्तव में सैमसंग द्वारा बनाई गई है"

3."सैमसंग ग्रुप हर साल अपने नॉन प्रॉफिटेबल ऑर्गनाइजेशन सैमसंग मेडिकल सेंटर के लिए 100 मिलियन डॉलर डोनेट करता है"

4."हर मिनट दुनिया भर में 100 सैमसंग टीवी बेचे जाते हैं"

5."सैमसंग साउथ कोरिया में सबसे ज्यादा रेवेन्यू जनरेट करने वाली कंपनी है"

6."सैमसंग ने दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा भी बनाई है"

7."दुनिया के 70 प्रतिशत स्मार्टफोन सैमसंग के द्वारा बनाई गई RAM का इस्तेमाल करते हैं"

8."आज के समय में दुनिया में बिकने वाला हर तीसरा फोन सैमसंग का होता हैं"

9."सैमसंग ने इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट के पॉपुलर ब्रांड सोनी को 2004-2005 में ओवरटेक किया और पूरी दुनिया में छा गई"

10."सैमसंग कंपनी ने सबसे पहले CDMA (1996 में), डिजिटल टीवी (1998 में), वॉट फोन (1999 में) और MP3 फोन (1999 में) लॉन्च किया था"

11."तरक्की की सीढ़ी चढ़ना सैमसंग ने 1995 से ही शुरू कर दिया था। इसी साल कंपनी के चेयरमैन ‘ली कुन ही’ ने सैमसंग के कर्मचारियों के सामने 1,50,000 फोन और फैक्स मशीन इकट्ठा किए और अपने कर्मचारियों के सामने उन्हें नष्ट करवाया था। सैमसंग के 2000 कर्मचारियों ने यह नजारा देखा था"

12."1993 से सैमसंग कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी चिप (मेमोरी चिप या रैम) मेकिंग कंपनियों में से एक है। खबरों की मानें तो Apple Iphone 7 के लिए चिप भी सैमसंग कंपनी ने बनाई है"

13."सैमसंग द्वारा सबसे पहला मोबाइल डिवाइज 1986 में लॉन्च किया गया था। यह एक कार फोन था। यह गैजेट बुरी तरह से पिट गया था"

14."सैमसंग ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री की शुरूआत 1960 में की थी। और आपको बता दें कि सैमसंग के 90 प्रतिशत प्रोडक्ट्स खुद सैमसंग की ही फैक्ट्री में बनते हैं"

15."Samsung company 1938 से लेकर अब तक 80 अलग-अलग तरह के बिजनेस में अपना हाथ आजमा चुकी है"

16."सैमसंग कंपनी महज 40 लोगो के साथ स्टाफ के साथ शुरू हुई थी लेकिन अब इसमें 3,75,000 लोग काम करते है। वही एप्पल के पास केवल 80,300 कर्मचारी हैं"

17."सैमसंग शब्द कोरियन भाषा से लिया गया है. अंग्रेजी भाषा में इसका मतलब थ्री स्टार्स होता है"

18."Samsung Company 1938 में साउथ कोरिया में शुरू की गई थी। उस समय इसका सबसे अहम काम था मछ्ली बेचना"



COMMENTS

Business/feat-big
नाम

10 अनसुलझे रहस्य सारी दुनिया के लिये अजूबा,1,आत्मा का रहस्य | Secret of soul,3,खोए हुए शहेर | Lost Cities,1,पुनर्जन्म की सत्य घटना पर। True event of rebirth,1,रहस्यमय किले। Mystical fort,2,रहस्यमय जगह | Mysterious place,3,रहस्यमय मंदिर | Mysterious temples,2,रहस्यमयी द्वीप। Mysterious island,1,हीम मानव येती का रहस्य।,1,
ltr
item
Mysterious Facts: दुनिया की बड़ी कंपनीयो के बारे मे चोका देने वाले तथ्य
दुनिया की बड़ी कंपनीयो के बारे मे चोका देने वाले तथ्य
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiBJXsuIrqqmCKnRQ5Y8IIilz2Ci3TtRxJ8yEQSOhJ_UxF6enkM0JW21hFe6EEXGDO8hg_ZVHmyrZ4-vqBjui2QenvfNzC09a_o-5yD3e3NuYqA7jqMSkI2fya7gSwjnCdiJxwMw-Tu5h_V/w400-h266/image_search_1600353176631.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiBJXsuIrqqmCKnRQ5Y8IIilz2Ci3TtRxJ8yEQSOhJ_UxF6enkM0JW21hFe6EEXGDO8hg_ZVHmyrZ4-vqBjui2QenvfNzC09a_o-5yD3e3NuYqA7jqMSkI2fya7gSwjnCdiJxwMw-Tu5h_V/s72-w400-c-h266/image_search_1600353176631.jpg
Mysterious Facts
https://mysteriousfacts80.blogspot.com/2020/09/blog-post_17.html
https://mysteriousfacts80.blogspot.com/
https://mysteriousfacts80.blogspot.com/
https://mysteriousfacts80.blogspot.com/2020/09/blog-post_17.html
true
1105338334350890192
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content