बहुत से अद्भुत विशेषताओं से भरा है यूनान का इतिहासा 424 BC में जन्मे यूनान के मशहूर दार्शनिक और अध्यापक प्लेटो थे । प्लेटो को अकेडमी ऑफ़ एथे...
बहुत से अद्भुत विशेषताओं से भरा है यूनान का इतिहासा 424 BC में जन्मे यूनान के मशहूर दार्शनिक और अध्यापक प्लेटो थे । प्लेटो को अकेडमी ऑफ़ एथेंस का संस्थापक माना जाता है।
अकेडमी ऑफ़ एथेंस को पाश्चात्य सभ्यता का सबसे बड़ा संस्थान माना जाता है । और यहीं से प्लेटो ने अपने गुरु सुकरात और शिष्य अरस्तू के साथ पाश्चात्य सभ्यता का सबसे बड़ा विज्ञान और दर्शन की सबसे बड़ी नींव रखी । प्लेटो के ऐसे दो संवाद हैं जिनको टिमियास और क्रिटिअस में पाया जाता है जिनको 360 BC में लिखा गया था ।
इसमें बताया गया है कि अटलांटिस एक बहुत विकसित और समृद्ध शहर था और जहाँ लोग तकनीकि में बहुत विकसित थे और अंतरिक्ष में जाने की क्षमता रखते थे । प्लेटो ने बताया कि अटलांटिक सागर के मध्य में स्थित यह द्वीप तीन वृत्ताकार घेरों से युक्त था । इस शहर को समुद्र के देवता Poseidon ने Cleito की सुरक्षा के लिए ऐसे तीन घेरे बनवाए थे जिससे वह प्यार करता था । Cleito को बाद में पांच जुड़वां बच्चे हुए । उनमे से एटलस वहाँ का राजा बना ।
प्लेटो ने लिखा है कि अटलांटिस शहर धीरे - धीरे भ्रष्टाचार और नैतिक पतन की तरफ गिरता गया । अंततः वहां के देवता ज़ीअस ने इस शहर को पानी के अंदर डुबा दिया और समूल विनाश कर दिया । यह तो कथा हो सकती थी और शायद ज़ीअस देवता का जो वर्णन है वह कथा हो सकता है । लेकिन अटलांटिस शहर को वर्णन मिलता है कि कैसा वहां का पोर्ट था और नगर में कैसे मूर्तियां थीं और नाट्यशाला , स्थापत्य और कारीगरी कैसी थी , वह बहुत सत्य लगता है ।
इसी वजह से बहुत सालों तक लोग ढूढते रहे है यह एक रहस्य बन गया जिसके कहते हैं " द लॉस्ट सिटी ऑफ़ अटलांटिस " कहते हैं । यह अभी भी रहस्य ही है लेकिन इसको बहामास द्वीप के आस - पास माना जाता है । वैज्ञानिक मानते हैं कि 10000 BC के आस - पास दो भू - भाग थे : Santorini और Crate | ये दोनों एक दूसरे से बहुत दूर नहीं थे ।
जिस भू - भाग पर अटलांटिस था वह Crate था । ऐसा मानते हैं कि Santorni एक बहुत बड़े ज्वालामुखी पर था और जिसमें बहुत बड़ा विस्फोट हुआ जिसने बहुत उचाई तक लावा उछाल दिया और जब यह नीचे आया तब इसने समुद्र में बहुत बड़ी सुनामी को जन्म दिया और अटलांटिस की पूरी सभ्यता समाप्त हो गई । अटलांटिस कभी अस्तित्व में था या नहीं , यह एक रहस्य है । और इस रहस्य को समय और समुद्र ने कहीं पूरा ग्रास कर का लिया है । हमारी अन्य ऍप्स देखें ऍप शेयर करें रेट व रिव्यू करें




COMMENTS